फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंगलूरू से लखनऊ आ रहा विमान वाराणसी डायवर्ट

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। बंगलूरू से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान बृहस्पतिवार को वाराणसी डायवर्ट कर दी गई। अमौसी एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग से से जुड़ी दिक्कत के चलते विमान को विमान को डायवर्ट किया गया। सूत्र विमान में ईंधन कम होने की बात कह रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


मामला इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6353 का है। यह उड़ान बंगलूरू से सुबह 5 बजे चलकर सुबह 8:30 बजे अमौसी आती है। बृहस्पतिवार सुबह विमान पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान को वाराणसी भेजा गया। वहां कुछ देर रुकने के बाद विमान वापस लखनऊ आया और सुबह 9ः35 बजे विमान की लैंडिंग हो सकी। विमान में 202 यात्री व छह क्रू सदस्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें