फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बिजली उपक्रेंद्रों पर मिलीं खामियां, मुख्य अभियंता ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपक्रेंद्रों पर मिली खामियां, मुख्य अभियंता ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

-सेक्टर-47 व 100 बिजली उपकेंद्र पर एसडीओ व जेई को लगाई फटकार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में रविवार को मुख्य अभियंता विद्युत निगम राजीव मोहन ने कई बिजली उपक्रेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को लेकर संबंधित एसडीओ व जेई को फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति के लिए मुख्य अभियंता लगातार 33 केवी उपकेंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
हर साल गर्मियों में जिले में बिजली की मांग औसत से दो गुना तक बढ़ जाती है। बीते वर्ष गर्मियों में अधिकतम मांग पहली बार दो हजार मेगावाट तक पहुंच गई थी। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई थी। समस्या दोबारा ना आए इसके लिए विद्युत निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में जगह जगह पेड़ों के टहनियों की छंटाई, ट्रांसफार्मर के फ्यूज व जंपर की जांच की जा रही है। यह कार्य 15 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अभियंता को निरीक्षण के दौरान सेक्टर-47 व सेक्टर-100 विद्युत उपकेंद्र पर कई खामियां मिली। मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताते हुए एसडीओ, जेई को ठीक से तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के निर्देश पर सेक्टर-63 बहलोलपुर गांव के पुस्ता रोड़ स्थित जर्जर खंभे को बदलने का काम शुरू हो गया है। साथ ही क्षेत्र में 28 जनवरी में गिरे कुछ खंभों को दोबारा लगाया जा रहा है। वहीं तिरछे खड़े खंभों को सीधा किया गया। मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने बताया कि उपकेंद्रों पर तैनात लाइनमैन और जेई को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ताकि गर्मी में निर्बाध आपूर्ति दी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें