फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: इसी माह से कर सकेंगे ई-साइकिल की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी माह से कर सकेंगे ई-साइकिल की सवारी
विज्ञापन

या
दस दिनों में कर सकेंगे ई-साइकिल की सवारी
- पहले चरण में 31 डॉकिंग स्टेशन पर मिलेगी सुविधा, 310 ई-साइकिलें तैयार

- 1.3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए स्टैंड, 62 स्टैंडों पर दो चरणों में शुरू होगा संचालन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फिट इंडिया मूवमेंट और क्लीन नोएडा मिशन को बढ़ावा देने के लिए बनी ई-साइकिल योजना परवान चढ़ने जा रही है। जारी माह में ही शहर की सड़कों पर ई-साइकिल की सवारी की जा सकेगी। नोएडा प्राधिकरण पहले चरण में शहर के 31 डॉकिंग स्टेशनों (स्टैंड) पर यह सुविधा शुरू करेगा। इसके लिए 310 ई-साइकिलें मंगा ली गई हैं। प्राधिकरण की टीम ने इनका परीक्षण भी कर लिया है।

संचालन के लिए इस साल सितंबर में ई-निविदा के माध्यम प्लानेट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड और टर्बन मोबिलिटी एलएलपी नाम एजेंसियों का चयन किया गया था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने दिसंबर तक ई-साइकिल का संचालन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन तमाम औपचारिकताओं और तैयारियों के कारण योजना में देरी होती रही। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब तमाम औपचारिकताएं पूरा कर ली गई हैं। डॉकिंग स्टेशनों पर बिजली कनेक्शन के लिए सोमवार से प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि मौजूदा सप्ताह में ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन





दो चरणों में 62 स्टैंड पर मिलेगी सुविधा

शहर में ई-साइकिल के लिए 1.3 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर प्राधिकरण ने 62 डॉकिंग स्टेशन बनवाए हैं। प्रत्येक डॉकिंग स्टेशन पर 10 ई-साइकिल उपलब्ध कराने का प्रावधान है। पहले चरण में 31 स्टेशनों से 310 ई-साइकिल उपलब्ध कराई जा रही हैं। करीब महीनेभर के ट्रायल के बाद दूसरे चरण में शेष 31 स्टेशनों पर 310 और ई-साइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन




मोबाइल एप से बुक होगी, 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड

ई-साइकिल मोबाइल एप के माध्यम से बुक की होगी और भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। इससे प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों को शारीरिक रूप से बेहतर फायदे मिलेंगे। ई-साइकिल अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा होगी। बिना बैटरी के इसका वजन 60 किलो से अधिक नहीं होगा। इनमें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) भी लगाया गया है। चालक अपनी सुविधा अनुसार पैडल या फिर बिना पैडल के भी इसे चला सकेगा।




ये सुविधाएं देने का था दावा

- ई-साइकिल की अधिकतम गति सीमा 25 किमी प्रतिघंटे होगी। बिना बैट्री के इसका वजन 60 किलो से अधिक नहीं होगा।

- ई-साइकिल की सेवा लेने के लिए ग्राहकों को एप की मदद लेनी होगी। केवाईसी कराने के बाद डॉकिंग स्टेशन पर एप की मदद से साइकिल ऑन होगी।

- डॉकिंग स्टेशन पर वापस लाने के बाद साइकिल अपने आप लॉक हो जाएगी।
- हफ्ते के सभी सात दिन सुबह 5 से रात के 11 बजे तक इस सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें