फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापता आभूषण व्यापारी से अनहोनी की आशंका, डीसीपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता आभूषण व्यापारी से अनहोनी की आशंका, डीसीपी से मिले परिजन
विज्ञापन

- पुलिस कारोबारी रंजिश और लेनदेन के विवाद की भी कर रही जांच


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गांव डाढ़ा के लापता चल रहे आभूषण व्यापारी मोहित वर्मा की जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजनों ने सोमवार को डीसीपी साद मियां खान से मिलने पहुंचे। उन्होंने मोहित को जल्द ढूंढ निकालने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों को 24 घंटे के अंदर व्यापारी का पता लगाने का आश्वासन दिया है। पुलिस इस मामले में कारोबारी रंजिश और लेनदेन के विवाद की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


डाढ़ा निवासी मोहित वर्मा शनिवार को 10 लाख रुपये, सोना और चांदी लेकर घर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनकी कार कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र में ओमीक्रॉन सेक्टर-3 में लावारिस हालत मिली थी। उनका मोबाइल बंद है और कार अंदर से बंद थी। कार में मोहित के जूते पड़े थे। इसके बाद से ही पुलिस व्यापारी की तलाश कर रही है। जिस जगह कार मिली है पुलिस उस जगह और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूरजपुर के थाना प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि इस मामले में परिजन सहित कई अन्य लोगों से भी पूछताछ चल रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। अभी तक किसी फुटेज में मोहित वर्मा दिखाई नहीं दिए हैं। उनका पूरा परिचय क्षेत्र खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें