फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। बंद फैक्ट्रियों में चोरी करने वाली महिलाओं के एक गिरोह का कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच महिलाओं व एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने बुधवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नोएडा जोन के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि बुधवार को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 अंडरपास से कंपनियों व फैक्ट्रियों में चोरी करने वाली पांच महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सीलिंग फैन, बाइक का एलॉय व्हील, तीन इंजन किट, बाइक की छह चेन, गरारी, ब्रेक शू, 3500 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गढ़ी चौखंडी निवासी लियाकत, विजयनगर निवासी रजिया, रूहानी, नस्ताइन, मुस्कान और सविता के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार महिला आरोपी कूड़ा बीनने के लिए औद्योगिक सेक्टरों में घूमती थीं। इस दौरान कूड़ा बीनने के साथ-साथ बंद पड़ी फैक्ट्रियों की रेकी कर लेती थीं। फैक्ट्री या कंपनी बंद होने की जानकारी के बाद रात को आरोपी महिलाएं कूड़ा बीनने के नाम पर अंदर घुसकर वहां चोरी कर लेती थीं। इसके बाद लियाकत कबाड़ी को चोरी का सामान बेच देती थीं। बिक्री से प्राप्त रकम को महिलाएं आपस में बांट लेती थीं। एक पखवाड़े पहले इन आरोपियों ने ही सेक्टर-58 के ए ब्लॉक स्थित कंपनी में चोरी की थी। यहां से चोरी किए गए सामान को लियाकत को बेच दिया था और उसी दिन 10 हजार रुपये लियाकत ने दिए थे। शेष पैसे को लेने के लिए बुधवार को आरोपी महिलाएं लियाकत के पास जा रही थीं तभी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
सहमति संबंध के फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
एक युवक ने सहमति संबंध के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब युवती ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक युवती ने थाने में सहमति संबंध में साथ रहे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि युवक ने उसकी निजी फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को सेक्टर-82 कट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सलगवा थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर निवासी अरविंद राघव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें