फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोने की चेन चोरी करने वाली पांच महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में सोमवार को ऑटो में सफर कर रही महिला की सोने की चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सोने की चेन भी बरामद की है। गिरफ्तार महिलाएं जनपद गोरखपुर की निवासी हैं।
विज्ञापन

मामला ग्राम दरिखा शेख अहमदपुर निवासी इसरत पत्नी मोहम्मद अख्तर का है। इसरत सोमवार को सुबह लगभग 10.30 बजे संजरपुर बाजार जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में पहले से उनकी पड़ोसी रंजू चौरसिया बैठी थीं। रास्ते में खानपुर मोड़ पर पांच अज्ञात महिलाएं ऑटो में चढ़ीं। कुछ दूरी जाने पर एक महिला ने इसरत के कंधे पर हाथ रखकर पैर दबाने का बहाना किया। थोड़ी देर बाद सभी महिलाएं ऑटो से उतर गईं। इसरत को शक हुआ तो उन्होंने देखा कि उनकी सोने की चेन गायब है। उन्होंने ऑटो रुकवाया और शोर मचाया। आस-पास के लोगों की मदद से सभी पांच महिलाओं को पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर नेहा उर्फ किरन निवासी बंदुवरी, गोरखपुर के पास से चोरी की कटी हुई सोने की चेन बरामद हुई। पुलिस ने गोरखुपर जनपद के ऊरुवा बाजार निवासी बंदुवरी गांव निवासी नेहा उर्फ किरन, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी सिब्बू उर्फ पूजा, सिंपी उर्फ शीला, मधु उर्फ अनीता व रजहटा गांव निवासी सुनीता उर्फ कंचन को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सिब्बू उर्फ पूजा और मधु उर्फ अनीता का अन्य जिलों में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें