फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के मामले में पांच वेंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के मामले में पांच वेंडर पकड़े
विज्ञापन

दादरी संवाद। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अलग-अलग एक्सप्रेस ट्रेनों में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने के मामले में पांच वेंडरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से खाद्य सामग्री बरामद की गई। रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन मारीपत रेलवे स्टेशन पर रुक गई। आरपीएफ ने चंदौली जनपद के गोबहरा गांव निवासी प्रदीप यादव, बिहार के जनपद वैशाली के डिग्गी कला गांव निवासी रोहित तथा बिहार के पनापुर गांव निवासी रामप्रवेश को खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ लिया। जब उनसे वेंडर सर्टिफिकेट मांगा गया तो नहीं दिखा सके। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर खाद्य सामग्री कब्जे में ले ली। जबकि दादरी रेलवे स्टेशन यार्ड में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी हो गई। जांच के दौरान बिना वैध प्रमाण-पत्र के दरभंगा के चकला गांव निवासी सुशील कुमार व छपरा बिहार के बिट्टू कुमार को खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें