फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करेहड़ा खुर्द में पांच ट्यूबवेल की मोटर चोरी

Tue, 11 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव करेहड़ा खुर्द में पांच किसानों के ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर मोटरें चोरी कर ली गईं। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में गांव शादीपुर निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि गांव करेड़ा खुर्द में उनके खेत हैं।चार नवंबर की रात ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर मोनोब्लॉक मोटर चोरी कर ली गई। बाद में पता चला कि साथ लगते चार किसानों के खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरों से भी ताले तोड़कर मोटरें चोरी की गई हैं। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया केस दर्ज चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब से दानपेटी ले गए चोर
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में गुरुद्वारा साहिब से दानपेटी चोरी कर ली गई। थाना रादौर पुलिस नेज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में इस्माइलपुर निवासी नविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में गुरुद्वारा साहिब है। आठ नवंबर की रात को गुरुद्वारा साहिब से दानपेटी चोरी कर ली गई, जिसमें करीब पांच हजार रुपये की दानराशि थी। इस बारे में पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी रामकुमार का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद
ईशोपुर में चुराए ट्रॉले के दो टायर
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव ईशोपुर के पास सड़क पर खड़े ट्रॉले के दो टायर चोरी कर लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव खुनसापुर निवासी राजेश ने बताया कि वह नौ नवंबर को यमुनानगर ट्रॉला लेकर आए थे। गांव ईशोपुर के पास ट्रॉला खड़ा किया था, जिसके पीछे के दो टायर अगले दिन चोरी थे। तब इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी प्रदीप का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें