फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: एक बाइक पर सवार पांच स्कूली छात्रों ने किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन, काटा 14,500 का चालान

Wed, 24 May 2023 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

छपरौला गांव के पास जीटी रोड पर बाइक सवार पांच स्कूली छात्र स्टंट कर रहे थे। वहीं पेट्रोल पंप के पास से जा रहे कार सवार ने स्टंट करते छात्रों का वीडियो बनाकर ट्वीट कर दिया। 
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार पांच स्कूली छात्रों ने किया स्टंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर एक बाइक सवार पांच स्कूली बच्चों के स्टंट का वीडियो वारयल हो गया है। कार सवार ने वीडियो ट्वीट कर पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। यातायात पुलिस ने मामले में 14,500 रुपये के चालान काटे हैं। 

विज्ञापन

मंगलवार 16 मई को बादलपुर कोतवाली के छपरौला गांव के पास जीटी रोड पर बाइक सवार पांच स्कूली छात्र स्टंट कर रहे थे। वहीं पेट्रोल पंप के पास से जा रहे कार सवार ने स्टंट करते छात्रों का वीडियो बनाकर ट्वीट कर दिया। मामले में बादलपुर कोतवाल और यातायात पुलिस को संबंधी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 

 

बाइक बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के बंबावड़ गांव के एक युवक की है। वीडियो में खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने, बिना हेलमेट बाइक चलाने और मानक से अधिक संख्या में सवारी बैठा कर वाहन चलाने के छह चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें