फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूषित पानी पीने से पेट दर्द और दस्त के पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की टीम को अल्फा-2 में मरीज, जांच शिविर में 63 लोगों की हुई जांच , 127 घरों में हुआ सर्वे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के सेक्टरों में दूषित पानी की सप्लाई से बीमार होने वालों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाढ़ा की टीम की ओर से शुक्रवार को सेक्टर अल्फा-2 में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 63 लोगों की जांच की गई। इसमें से एक को दस्त और चार को पेट दर्द की शिकायत थी। बाकी सर्दी जुकाम, बलगम, त्वचा, गैस आदि बीमारी से पीड़ित थे।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 127 घरों का औचक सर्वेक्षण भी किया गया। डॉक्टरों के अनुसार किसी ने पेयजल या बीमार होने की शिकायत नहीं की है। मरीजों को अब तक एक हजार से अधिक ओआरएस के पैकेट व जांच कराने आए लोगों को दवा दी गई। बता दें, ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टर अल्फा-1,2, बीटा-1 और डेल्टा-1 में दूषित पेयजल पीने से अब तक 100 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। इससे लोगों में डर व्याप्त हो गया है। पेयजल आपूर्ति के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाढ़ा के प्रभारी डॉ. नारायण किशोर ने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत पर अल्फा दो के एफ ब्लॉक में आरडब्ल्यूए के सहयोग से शिविर लगाया गया था। अधिकारी के मुताबिक किसी ने भी पेयजल या बीमारी से संबंधित कोई शिकायत नहीं की है। वहीं डॉ़ शिल्पी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत करने वाले चार लोगों में शामिल सतीश चंद्र निवासी मकान संख्या एफ-273 को पिछले डेढ़ साल से यह समस्या बनी हुई है। बाकी तीन लोगों को मामूली पेट दर्द है। एक मरीज को दस्त की शिकायत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें