फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ग्रेटर नोएडा की वारदात

Sat, 17 Oct 2026 10:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नगला श्रीपदम गांव की है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। बताया गया है कि परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार रात नूडल्स का सेवन किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। वहीं, मृतक की भाभी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

Trending Videos

मृतक महेश और ललितेश - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह थाना रबूपुरा को सूचना मिली कि नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान महेश (37) पुत्र कृष्ण, उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और तीन वर्षीय बेटे साक्षात के रूप में हुई है। सभी नगला श्री पदम गांव के रहने वाले थे। पांचों के शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के लोगों और मृतक महेश की मां ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे। इसके बाद परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इसी आधार पर प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

विज्ञापन

विलाप करतीं मृतक महेश की मां - फोटो : अमर उजाला
फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची 
फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थ से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

महेश के भाई राहुल ने की थी आत्महत्या
एक ग्रामीण ने बताया कि पीड़ित मृतक महेश के बड़े भाई राहुल ने भी गृह क्लेश के चलते रेल से कटकर आत्महत्या की थी। ग्रामीण ने बताया कि मां चंद्रवती से अक्सर राहुल क झगड़ा होता था। वहीं, मृतक महेश की भाभी ने भी गंभीर आरोप लगाए।

मृतक परिवार के पड़ोसियों ने कहा, 'मृतक (व्यक्ति) की मां झगड़ा करती थी और कहती थी कि वह उन्हें यहां नहीं रहने देगी और सारी संपत्ति अपनी बेटी के नाम कर देगी। उसने पहले ही सारी संपत्ति अपनी बेटी के नाम कर दी है। उसने उनसे घर छोड़ने के लिए कहा। मेले से घर लौटने पर मृतक की मां ने नूडल्स बनाए और सबको परोसा। उनके यहां रोज झगड़े होते थे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
 
बहन सुनीता ने चुपके से घर अपने नाम कराया, मृतका ललिता से भी हुई थी मारपीट
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि लगभग एक साल पहले मृतक महेश की बहन सुनीता ने गुप्तरूप से मां चंद्रवती को ले जाकर नगला पदम सिंह वाला घर अपने नाम करा लिया था। (मृतक परिवार इसी घर में रहता था) इसके अलावा एक हफ्ते सुनीता नगला हुकम सिंह में ही थी और घर खाली कराने को लेकर मृतका ललिता के साथ मारपीट भी हुई थी। ग्रमीणों ने बताया कि दिल्ली खेड़ा कला वाले मकान पर बड़ी सपना ने कब्जा कर लिया है।

फूड पॉइजनिंग के संकेत नहीं, फिर क्या है मौत की वजह?
फूड सेफ्टी अधिकारी ओपी सिंह के अनुसार, सामान्य तौर पर फूड प्वाइजनिंग होने पर व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी है और उल्टी-दस्त या पेट खराब होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि मामले में जांच के दौरान फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा कोई ठोस संकेत नहीं मिला। अधिकारी ने यह भी आशंका जताई है कि मौत के पीछे किसी जहरीले पदार्थ की भूमिका हो सकती है, लेकिन अभी इसे मौत की वजह नहीं मानी जा सकती। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने ना आए। यही बात अब जांच को और गंभीर बना रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या परिवार की मौत किसी जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से हुई? क्या घर में किसी रसायन या अन्य विषैले पदार्थ की मौजूदगी थी? या फिर मौत की कोई दूसरी वजह है। इन सवालों का जवाब अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें