फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंडियन चैलेंज कप में जिले के पांच कराटे खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली दसवें ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंज कप 202
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



- 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कोलकाता में होगी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पांच युवा कराटे खिलाड़ी पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली दसवें ओपन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंज कप 2026 में दमखम दिखाएंगे। नेताजी इंडोर स्टेडियम में होने वाली 31 जुलाई से तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में मुकाबले खेलेंगे।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के 35 किग्रा में ग्रेनो वेस्ट निवासी दर्श खुराना, 40 किग्रा भार वर्ग में सेक्टर पी-3 स्थित जलशक्ति विहार पी-3 निवासी जीवांग सिंह कुलियाना शामिल हैं। 68 किग्रा भार वर्ग में कासना निवासी अंकित कुमार, सिग्मा-1 निवासी सुजल चावड़ा, घरबरा निवासी हरदीप भाटी हिस्सा लेंगे। सभी चयनित खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा में संचालित द अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में कोच राजीव और जुगनवीर से गुर सीखते हैं। कोच राजीव ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें