फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करोड़ों की चोरी के आरोप में नौकरानी समेत पांच से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर में शहर के बड़े कपड़ा कारोबारी राजेश मतानी के घर से सात करोड़ कीमत के हीरे-जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने रविवार को नौकरानी समेत पांच लोगों से पूछताछ की। देर शाम तक किसी ने भी राज नहीं उगला। इंस्पेक्टर राजेश शर्मा के अनुसार घर में आने वालों से लेकर अन्य पर भी शक की सुई घूम रही है।
विज्ञापन

वारदात 23 सितंबर मंगलवार की सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच हुई थी। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर घर में कार्य करने वाली नौकरानी पर रिपोर्ट दर्ज की थी। जेड स्क्वायर में मान्यवर एंड मोहे नाम से कोट-पैंट, रेडीमेड सूट और शेरवानी के शोरूम मालिक व कारोबारी ने बताया था कि जब उनकी पत्नी गुंजन घर पर अकेली थीं। तभी नौकरानी दूसरे कमरे में पोछा लगा रही थी। पत्नी ने किसी कार्य से अलमारी खोली लेकिन लॉक करना भूल गई। इसी के बाद गहने चोरी हो गए थे। इंस्पेक्टर के अनुसार नौकरानी समेत पांच को उठाकर पूछताछ की गई है। घटना के बाद से नौकरानी काम पर नहीं आ रही थी। उसे फोन कर बुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें