नोएडा। शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा व संसाधन बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण टाटा कंपनी से सहयोग लेगा। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि कंपनी सीएसआर के तहत 5 ई-बसें उपलब्ध कराएगी और 10 ई-चार्जिंग स्टेशन बनवाएगी। फिर इन संसाधन का देखरेख व संचालन प्राधिकरण के पास होगा। प्राधिकरण के जीएम विद्युत यांत्रिक आर पी सिंह ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन से सभी चार पहिया वाहनों का विकल्प होगा। चारों स्टेशन बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-62 मॉडल टाउन के पास, महामाया फ्लाईओवर के आसपास, नोएडा स्टेडियम के पास व अन्य मुख्य जगहों पर लगवाए जाएंगे। ब्यूरो