फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन वार्डों में 90.43 लाख से होंगे पांच विकास कार्य

विज्ञापन
127....सैनी धर्मशाला का नवीनीकरण का उद्धटन करते विधायक जगमोहन आनंद। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विधायक जगमोहन आनंद और महापौर रेनू बाला गुप्ता ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से वार्ड नंबर- 17, 18 और 19 में करीब 90.43 लाख से होने वाले पांच विकास कार्यो का शुभारंभ किया। इनमें 7.72 लाख से वार्ड-17 की सैनी धर्मशाला का नवीनीकरण किया जाएगा। वार्ड-18 में 8.55 लाख से शांति नगर व कृष्णा नगर की सीमेंट कंक्रीट से गली का सुदृढ़ीकरण और मान कॉलोनी मार्केट में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाए जाने का कार्य किया जाएगा। वार्ड-18 की मान कॉलोनी के पार्क में 5.85 लाख से गजिबो, फुटपाथ पर चाकर टाइलें और बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएंगे। वार्ड-19 में 38.47 लाख से राम नगर रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज से लक्की कन्फैक्शनरी दुकान तक सड़क पर मैस्टिक की लेयर बिछाई जाएगी। वार्ड-19 के राम नगर स्थित लक्की कन्फैक्शनरी दुकान से शिव शक्ति मंदिर तक 27.84 लाख से सड़क पर मैस्टिक लेयर बिछाई जाएगी। इस मौके पर वार्ड-17 की पार्षद ममता देवी, वार्ड -18 के पार्षद हरजीत सिंह, वार्ड-19 के पार्षद राजेश अग्गी, वार्ड-7 के पार्षद जोगिंद्र शर्मा समेत निगम अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संतुष्ट न हो शहरवासी तो बोर्ड पर दिए नंबर पर करें संपर्क :
विधायक ने कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य हो रहें है, उस जगह पर उस विकास कार्य से संबंधित बोर्ड लगाया जाता है। इस बोर्ड पर विकास कार्य से संबंधित पूरी जानकारी अधिकारियों के नंबर के साथ साझा की जाती है, ताकि जनता को पता लग सके कि कौन सा विकास कार्य हो रहा है और उस पर कितनी लागत आई है। विधायक ने यह भी कहा कि विकास कार्यों से संबंधित जनता को अगर कुछ कहना है या वो काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वे बोर्ड पर लिखे अधिकारी के नंबर पर फोन कर या संबंधित पार्षद को बता सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें