ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तराखंड में आयोजित होने वाली सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की पांच बालिका खिलाड़ी रवाना हो गईं। देहरादून स्थित राजावाला में संचालित द इंडियन पब्लिक स्कूल में 10 से 12 अगस्त तक नॉर्थ जोन-1 बालिका वर्ग सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में नोर्थ जोन-1 के विभिन्न विद्यालयों से 800 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। स्कूल के प्रशासानिक अधिकारी संदीप गुलाटी ने बताया कि स्कूल की पांच खिलाड़ी अवनी खरे, मानवी शर्मा, सान्वी वार्ष्णेय, शाम्भवी और आवृत्ति प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं।