फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनुभव ने तीन श्रेणियों में जीते खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 स्थित पिकलप्ले में शनिवार को पिकल एआई की ओर से डीयूपीआर नाइट पिकलबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच पुरुष न्यूट्रल डबल्स, पुरुष ओपन डबल्स, पुरुष ओपन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में मुकाबले हुए। पुरुष न्यूट्रल डबल्स में उत्कर्ष और साहिल की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि गौरव सोनी और मनीष जैन उपविजेता रहे। पुरुष ओपन डबल्स में अनुभव मलिक और अनमोल मलिक विजेता तथा अंकित तांगड़ी और रजत उपविजेता रहे। पुरुष ओपन सिंगल्स का खिताब अनुभव मलिक ने जीता और अनमोल मलिक दूसरे स्थान पर रहे। मिक्स्ड डबल्स में अनुभव मलिक और बिंदु मलिक की जोड़ी ने बाजी मारी। ज्योति और जितेश की जोड़ी उपविजेता रही। अनुभव मलिक प्रतियोगिता के सबसे सफल खिलाड़ी रहे और उन्होंने तीन खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कुल 15 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि के साथ पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसका आयोजन पिकलबॉल एआई के संस्थापक आशीष गुप्ता की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें