मत्स्य पालक 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
ग्रेटर नोएडा। जिले के लोग मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए 31 जुलाई अंतिम तारीख है। योजना में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। तालाब निर्माण, मछली पालन, मछली बेचने से संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शासन ने योजनाएं चलाई है। सहायक मत्स्य निरीक्षण हरीशंकर त्रिपाठी ने बताया, वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए मछली पालक 31 जुलाई तक विभाग के पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना तथा उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना के तहत तीन श्रेणी में जलाशय वाले जनपदों में केज स्थापना, अंतर्देशीय खारे जल क्षेत्रों में मात्स्यिकी के विकास के लिए नए तालाव निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन योजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना समेत विभिन्न योजनाओं में मत्स्य पालक आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो