दादरी (संवाद)। उम्मीद संस्था ने बादलपुर गांव में भूगर्भ जल विभाग के साथ मिलकर भूजल सप्ताह के तहत जल की बूंद बूंद बचाओ विषय पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशराज प्रधान और संचालन बालचंद नागर ने किया। भूगर्भ जल विभाग की सृष्टि जायसवाल ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है। जल का सदुपयोग एवं संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। उम्मीद संस्था के संस्थापक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर तथा महासचिव जागेश कुमार ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत वर्षा के जल को भूमि में रिचार्ज कर भविष्य के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। महेंद्र प्रधान एवं मास्टर ब्रह्म सिंह ने कहा कि जल संरक्षण ही जल संकट का सबसे प्रभावी समाधान है। इस अवसर पर कपिल प्रधान, अरुण नागर, मास्टर भगत सिंह, राधे सिंह, वेदपाल गजराज आदि उपस्थित रहें।