फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पहली बार जनसुनवाई: 15 से अधिक शिकायतें दर्ज; चोरी, जलभराव और बिल्डरों की मनमानी से ज्यादा लोग परेशान

Fri, 12 Sep 2025 10:52 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-27 कैंप कार्यालय में पहली बार आयोजित जनसुनवाई में 15 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में पहली बार जनसुनवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में पहली बार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की गई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेक भदौरिया और एसडीएम सदर न्यायिक वेद प्रकाश पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन


जनसुनवाई में करीब 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इस अवसर पर सबसे प्रमुख शिकायतों में चोरी-लूटपाट, नक्शा स्वीकृति, खेती से जुड़े विवाद, अवैध निर्माण, बिल्डरों की मनमानी, बिजली-पानी-सड़क से जुड़ी दिक्कतें और आरडब्ल्यूए से जुड़े विवाद प्रमुख रहे।

जनसुनवाई में सेक्टर-24 की एक महिला ने बताया कि कीर्तन में जाने के दौरान उसके घर से सामान चोरी हो गया। वहीं सेक्टर-37, निठारी और अन्य क्षेत्रों के निवासियों ने लंबे समय से सड़क, नालियों और जलभराव की समस्याओं पर ध्यान न देने की शिकायत की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी। जनहित में यह जनसुनवाई अब हर शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें