फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 अगस्त को आएगी पहली मेरिट लिस्ट, बीए-बीकॉम में दाखिले के लिए कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीटों के मुकाबले तीन गुना तक आवेदन, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

नोएडा। जिले के पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची 14 अगस्त को जारी होगी। इसी सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बीए और बीकॉम में सीटों की तुलना में करीब तीन गुना आवेदन आने से इस बार दाखिले की प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में 27 जुलाई को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वर्तमान में आवेदनों की जांच के बाद मेरिट सूची तैयार की जा रही है। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। कॉलेज में बीए की 350 सीटों के लिए 995 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बीकॉम की 160 सीटों पर 539 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दोनों पाठ्यक्रमों में एक सीट के लिए लगभग तीन दावेदार हैं। वहीं, बीएससी बायोलॉजी के लिए 263 और बीएससी मैथ्स के लिए 91 आवेदन मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें