एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची छिजारसी की रहने वाली थी। डिहाइड्रेशन की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे निमोनिया भी हो गया था। जांच में कोविड संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। अस्पताल की ओर से पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई है।
20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि
जिले में 20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 158 हो गई है, जिनमें 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में केवल दो मरीज भर्ती हैं। अब तक सात मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 151 सक्रिय मरीज हैं।
वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने पर भी काम शुरू कर रहा है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को किट उपलब्ध हो गई हैं। अभी सिर्फ जिला अस्पताल में कोविड की जांच हो रही है। बृहस्पतिवार को सात लोगों के कोविड सैंपल लिए गए हैं।
कॉल सेंटर के लिए शिक्षकों की मांग
सभी मरीजों से फोन पर संपर्क करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसलिए एसीएमओ की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षकों की मांग की गई है ताकि वे कॉल सेंटर में सहायता कर सकें और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा सके।