फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, सड़क पर भरा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट और ग्रैंडथम मॉल के पास सर्विस रोड चौड़ीकरण के दौरान खुदाई में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गंदा पानी गड्ढों में भर गया है। इससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई है निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सीवर का पानी सड़क पर बने गड्ढों में जमा है। न तो पानी की निकासी हो रही है और न ही लाइन की मरम्मत। लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और प्राधिकरण दोनों इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। मनीष कुमार का कहना है कि मानसून में जलभराव और गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें