फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमलोह के शाहपुर गांव में ज़मीन विवाद को लेकर गोली चली, एक गंभीर

Sun, 26 Oct 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़/अमलोह। अमलोह के शाहपुर गांव में शुक्रवार देर शाम दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए आपसी विवाद में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली है। इस मामले में शाहपुर गांव निवासी सुखजीत सिंह (57 वर्ष) के बयान के आधार पर अमलोह पुलिस ने करीब सात-आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति की दाहिनी टांग में गोली लगी है और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जिसकी पहचान दलजीत सिंह (55 वर्ष) के रूप में की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में अमलोह थाना के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने मौके पर जाकर कार्रवाई की है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के करीब 15 लोगों और 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीजीआई में भर्ती दलजीत सिंह नाम के व्यक्ति का बयान अलग से दर्ज किया गया है और उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें