फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी होने पर दो पक्षों में फायरिंग, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी होने पर दो पक्षों में फायरिंग, आठ घायल , 26 लोगों पर केस
विज्ञापन

पुन्हाना। बिछौर थाने के गांव नीमका में मामूली कहासुनी होने पर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें करीब 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के अरशद पुत्र जोरमाल की शिकायत पर गांव के ही मौसिम पुत्र खुर्शीद के अलावा 25 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़, हथियार से हमला करने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव नीमका निवासी अरशद ने बताया कि उसका बेटा बंगलूरू में रहता है। फिलहाल, वह गांव में आया है। जब वह अपने खेतों पर गया तो गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसके घर पर घुसकर हथियारों के साथ दो दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। आरोपी कल्ली उर्फ साबिर ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली उसके नजदीक से होकर गुजर गई। जांच अधिकारी देवकी नंदन ने बताया कि अरशद की शिकायत पर गांव के ही मौसिम, साबिर सहित 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें