तावडू। खोरी कलां गांव में दो पक्षों में हो रहे झगड़े का बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर तावडू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साबिर निवासी उटावड़ ने बताया कि वह गांव खोरी कलां में मजदूरी करता है। 10 नवंबर की शाम वह खोरी कलां में अपने रिश्तेदार की दुकान पर बैठा था। उन्होंने बताया कि दुकान के करीब शराब के ठेके पर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था तो वह बीच-बचाव करने पहुंच गया। साबिर का आरोप है कि थोड़ी देर बाद तीन मोटरसाइकलों पर सवार जावेद सद्दाम निवासी खोरी कलां व सीटू गुर्जर निवासी सूरज सिनेमा भिवाड़ी और अन्य लोग आए। इसके बाद जावेद ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया, लेकिन वह बच गया। पुलिस ने पीड़ित साबिर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।