फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आधी रात के बाद पेट्रोल पंप पर फायरिंग, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
नानौता पेट्रोल पंप के शीशे में लगी गोली। श्रोत पेट्राल पंप
विज्ञापन
नानौता। सहारनपुर-यमुनोत्री हाइवे स्थित श्री चंद्रभान सिंह पेट्रोल पंप पर सोमवार रात गोली चला दी गई। हालांकि कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम खुड़ाना निवासी रविन्द्र सिंह का सहारनपुर रोड पर श्री चन्द्रभान सिंह फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पंप मालिक रविन्द्र सिंह का आरोप है कि सोमवार रात लगभग दो बजे तीतरों थाना क्षेत्र के गांव बरसी निवासी सौरभ अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आया। उसने पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही जान से मारने की नीयत से कई गोली चला दी। वहां पर कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि सौरभ और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

नानौता पेट्रोल पंप के शीशे में लगी गोली। श्रोत पेट्राल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें