फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती कार से युवक के फायरिंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चलती कार से एक युवक द्वारा खुलेआम फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो को ग्रेटर नोएडा के कासना कोतनाली क्षेत्र का बताया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि युवक खुलेआम बिना किसी डर के फायरिंग कर रहा है। वह ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चला रहा है। साथ ही दूसरे हाथ से खिड़की खोलकर बाहर की ओर हथियार से हवाई फायरिंग कर रहा है।हालांकि वीडियो किस तारीख का है और फायरिंग करने वाला युवक कौन है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें