फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शवों का हाल देखकर कांपे उठे दमकलकर्मी, हड्डियां और कुछ टुकड़े ही मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठाला की फैक्टरी में आग का मामला : डीएनए परीक्षण से पुलिस कराएगी शिनाख्त, परिजनों को तलाशकर लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रिठाला गांव में आग पर काबू पाने के दौरान दमकलकर्मी जैसे ही पहली मंजिल पर पहुंचे तो एक शव के अवशेष देखकर कांप उठे। शव के नाम पर बस कुछ हड्डियां और टुकड़े ही बचे थे। दूसरी मंजिल पर पहुंचकर ऐसे ही दो शव और मिले। दमकल कर्मियों ने अवशेषों को इकट्ठा किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवा दिया। शवों की हालत ऐसी हो चुकी थी कि महिला-पुरुष का अंतर भी समझ नहीं आ रहा था।
अब परिजनों का पता लगाकर डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लिए जाएंगे। दो से तीन दिनों की प्रक्रिया के बाद ही शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। दमकल विभाग के डिविजनल ऑफिसर एके जायसवाल ने बताया कि जीवन में कभी ऐसे शव नहीं देखे। इधर, मौके पर खड़े कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके परिजन रात से गायब है, वे यहीं पर काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों ने पड़ोस की बिल्डिंग पर कूदकर बचाई जान

बैग बनाने की फैक्टरी में काम करने वाली रिठाला निवासी संजू और बुध विहार निवासी विशाल ने बताया कि जब आग लगी तो दोनों सीढि़यों के रास्ते ऊपर भागे। फैक्टरी में उस समय ललिता और नीलम थीं जो ऊपर नहीं भाग पाईं। संजू व विशाल छत पर पहुंचे तो टिन शेड लगा था। एक ओर पानी की टंकी से दूसरी छत पर कूदने की जगह थी। विशाल ने किसी तरह पहले संजू को ऊपर चढ़ाया। फिर खुद भी चढ़ गया। बाद में दोनों ने पड़ोस वाली इमातर की छत पर कूदकर जान बचाई। कूदने की वजह से संजू को चोट लग गई। इस बीच आग पूरी तरह फैल चुकी थी। किसी तरह नीचे उतरने के बाद संजू को पति अखिलेश ले गया। सुबह संजू को पता चला कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। संजू ने दावा किया है कि नीलम और ललिता गायब हैं। बरामद शव उनके हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें