फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी की एसी वायरिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी की एसी वायरिंग में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-63 में बुधवार दोपहर को एक कंपनी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और दमकल टीम ने आग को बुझा दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अगिनशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि बुधवार दोपहर को सेक्टर-63 के ई ब्लॉक स्थित कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। जब अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची तब पता चला कि एसी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भडक़ी है। इसके बाद पुलिसकर्मी, फायर कर्मचारी और कंपनी स्टाफ ने मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान कंपनी परिसर में धुंआ भर गया था, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। फायर की टीम ने मशीनों की मदद से कंपनी से धुआं बाहर निकाला। सीएफओ का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें