फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीक होने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह खंड के गांव सलंबा में शनिवार को सिलेंडर के लीक होने से अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा काफी सामान जल गया। हालांकि ग्रामीणों ने आपसी सूझ बूझ से आग पर काबू पाया। सलंबा निवासी युसुफ पुत्र उमरखां ने बताया कि शनिवार को अचानक उनके घर में रखे सिलेंडर के लीकेज होने से आग लग गई। उन्होंने तभी फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन गाड़ी काफी समय बाद पहुंची तब तक उनके घर में रखा काफी सामान जल चुका था। उनके घर मेें मुख्य रूप से फ्रिज, कपड़ा धोने की मशीन, एक अलमारी, 2 पलंग आदि समान जला। अगर सिलेंडर फट जाता तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था। उन्होंने फायर बिग्रेड के समय पर नहीं पहुंचने पर चिंता जताई। उपायुक्त से मांग की है कि आगजनी सेे बचने के लिए सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। कई बार आगजनी होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती है। जिससे काफी नुकसान होने की आशंका होती है। वहीं नूंह सदर थाना प्रभारी ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

फोटो ऱ् आग के बाद जली वाशिंग मशीन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें