गांव जौरासी और गोगजाका में लगी आग, बिटौड़े और लकड़ी जले
तावडू। उपमंडल के गांव जौरासी और गोगजाका में अलग-अलग जगहों पर अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण बिटौड़े व लकड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव जौरासी निवासी राजपाल, किरण सिंह, जयवीर सिंह व विनोद सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर उनके बिटौड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहां रखीं लकड़ियां भी जल गईं। वहीं गांव गोगजाका निवासी शहाबुद्दीन, ताजू व शेरू के बिटौड़े व लकड़ियां भी अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण जल गईं। संवाद