फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में 21 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 345 हुई

Sun, 24 May 2020 09:18 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 345 हो गई है। आज जिले में 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। गौतमबुद्धनगर मेंअबतक 230 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


जिले में अब 110 एक्टिव केस हैं। जबकि कोरोनावायरस से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर से 14 मरीजों को क्रॉस नोटिफाई किया गया है।  जिले में कोरोना की रफ्तार बेहद तेज हो गई है। रविवार को 21 नए मामले सामने आने के बाद आंकड़ा बढ़कर 345 हो गया है। इनमें 6 मरीज ग्रेटर नोएडा की मोबाइल कंपनी के कर्मी और 6 मरीज निजी चैनल के कर्मचारी हैं। छोटे उद्योगों में काम करने वाले भी तीन कर्मचारी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि रविवार को सामने आए मामलों में मोबाइल कंपनी के 11 कर्मी पॉजिटिव मिले। इनमें 6 कर्मी छिजारसी, लैबरचौक, कुलेसरा आदि के निवासी हैं। पांच मरीज चंदौली, रायबरेली, मथुरा, बुलंदशहर और गाजीपुर के हैं। इन पांच मरीजों को उन्हीं के जिलों के आंकड़ों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल कंपनी में हाल में बड़ी संख्या में जांच हुई थीं। पॉजिटिव केस उसी का नतीजा हैं। वहीं, सेक्टर-16 ए स्थित एक निजी न्यूज चैनल के 7 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। 6 कर्मी जनपद के सीनियर सिटीजन सोसाइटी, पंचशील ग्रीन, सेक्टर-17 के भेल टाउनशिप निवासी हैं। एक मरीज दिल्ली का है। निजी न्यूज चैनल में अधिकारिक तौर पर कुल मरीजों का आंकड़ा 35 से अधिक पहुंच चुका है। इसके अलावा 9 अन्य पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

उनमें ममूरा, नगला चरणदास, सुपरटेक टाउनशिप, सेक्टर-15, कासना, बड़ा बाजार बिलासपुर से छह मामले जबकि तीन भी छोटे उद्योगाें के कर्मचारी हैं। 

81 कंटेनमेंट जोन बने
जिला सर्विलांस कार्यालय ने जो रिपोर्ट जारी की। उसके मुताबिक, श्रेणी एक में 49 कंटेनमेंट जोन, श्रेणी दो में 32 कंटेनमेंट जोन शामिल किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव सर्फाबाद में केस आने के बाद कैंप लगाया। यहां 219 मरीजाें की जांच की। इनमें एक संदिग्ध मरीज मिलने पर जांच के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें