नोएडा। सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार सोसाइटी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सोसाइटी के सुपरवाइजर रामविलास ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम पहुंची और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। ऐसे में कोई जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ। सोसाइटी के उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा भी मौजूद थे। ब्यूरो