नवादा गांव में बिजली के पोल पर रखे बॉक्स में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई बाइक स
दनकौर(संवाद) । कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में बृहस्पतिवार शाम बिजली के पोल पर लगे बॉक्स में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बॉक्स से पिछले कई दिनों से चिंगारियां निकल रही थीं। इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से भी की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई अन्य बिजली के पोल पर लगे बॉक्स में भी इसी तरह चिंगारियां निकलती रहती हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में बिजली चोरी और ओवरलोडिंग के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।