फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटी पोषण सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने बरौंड़ी चक्रसेनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता का महत्व समझाया। विद्यार्थियों ने बच्चों को दाल, दलिया, चावल, चीनी, रस्क, बिस्कुट और लेखन सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना और विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। साथ ही 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें