माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर-19 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग के कारण पिछले 18 दिनों से काम ठप पड़ा है। इस मामले को लेकर सेवा केंद्र के अधिकारियों ने बताया, आग लगने के कारण कंप्यूटर सिस्टम जल गया। वहीं केंद्र का कुछ फर्नीचर भी आग की चपेट में आ गया। इसके चलते काम को रोक दिया गया है।
डाक विभाग नोएडा व पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण कुछ समय के लिए पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। हालांकि उन्हें पुन: शुरू करने के लिए तेजी से कार्य जारी है। फिलहाल जिन ग्राहकों को पासपोर्ट से जुड़े कार्य कराने है वह गाजियाबाद स्थित केंद्र या फिर नई दिल्ली स्थित केंद्र में भी जाकर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा जिनका यहां पहले से समय निर्धारित है। वह अपने समय को ऑनलाइन माध्यम से जाकर पुन: निर्धारण किसी अन्य केंद्र में करा सकते हैं। वर्तमान में दो काउंटर में रोजाना करीब 40 से अधिक पासपोर्ट से जुड़े कार्यों को संपन्न किया जाता था, आग लगने के कारण उन्हें फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।