फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Noida: नोएडा के ममूरा गांव में इमारत में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो की मौत, बचाव अभियान जारी

Wed, 15 Jul 2026 02:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से आग लगी। इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। 
विज्ञापन
Fire in Noida - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के नोएडा में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित इमारत में लगी आग की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से हुई थी।
विज्ञापन



आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़े कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के समय भवन के अंदर करीब 50 परिवार मौजूद थे। धुआं और लपटें फैलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अग्निशमन विभाग ने कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। 

प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में चिंगारी को आग लगने की वजह माना जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं तथा मृतकों की पहचान और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर 66 में एक इमारत में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।

प्रशासन को निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, थाना फेस-3 क्षेत्रांतर्गत गली नं0 2 ममूरा में एक इमारत में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने से उत्पन्न स्पार्क के कारण आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली गई। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट की 07 फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य शमन अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया यह भवन जी+4 है। लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान  बाहर निकाला गया तथा धुएं से दो व्यक्तियों के स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा एक महिला व एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें