नोएडा की एक कंपनी में आग लगने से अफराचफरी मच गई।
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्पेस डिजाइनर इंटरनेशनल की 5वीं मंजिल में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़े। आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लोगों ने इसकी जानकारी फायर टीम को दी।
सूचना पर सीएफओ सहित फायर टीम मौके पर पहुंची। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि फायर टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि आग से हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया जा सका है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीम जांच कर रही है।