फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहीं, सेक्टर-27 में घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने दोनों जगहों पर आग बुझाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल के साथ टीम पहुंची तो वहां से धुआं निकल रहा था। इस वजह से दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकलने की जगह बनाई। टीम के लोगों की मेहनत से बड़ा हादसा टल गया। तीसरी मंजिल वर्तमान में उपयोग में नहीं है भूतल और पहली मंजिल का उपयोग कोचिंग सेंटर के रूप में किया जा रहा है। घटना के समय ऊपरी मंजिलों पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। वहींं, सेक्टर-27 के डी ब्लॉक स्थित मकान के बाहर सोमवार को एक कार में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घर में आग लगने और लोगों के फंसे होने की सूचना पर फायर स्टेशन प्रथम से तीन फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक यूनिट भेजी गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब पता चला कि आग घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर खड़ी एक कार में लगी हुई थी। कार तेज लपटों में घिरी हुई थी। इसके बाद अग्निशमनकर्मियों ने आग को बुझा दिया। आशंका जताई जा रही है कि कार के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की स्पार्किंग से आग लगी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें