नोएडा के सेक्टर 39 जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार तड़के सुबह करीब चार बजे सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण सर्वर रूम में रखी बैटरी जलकर राख हो गई।
नोएडा के सेक्टर 39 जिला अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार तड़के सुबह करीब चार बजे सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण सर्वर रूम में रखी बैटरी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल भी मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। गनीमत रही कि जिस जगह पर घटना हुई वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।