नोएडा। सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल के छत पर रखे जनरेटर में शनिवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रहीं थीं। होटल स्टाफ व अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक सेक्टर-37 के होटल में आग लगने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान होटल कर्मी आग बुझाने में लगे थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने होटल कर्मियों संग मिलकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इसमें कोई हताहत नहींं हुआ है। होटल के पास आग बुझाने के इंतजाम थे। ब्यूरो