सेक्टर-79 स्थित विंडसर कोर्ट सोसाइटी के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार शाम को आ लग गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-79 स्थित विंडसर कोर्ट सोसाइटी की 23वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल गाडिय़ां पहुंची और आग को बुझा लिया। आग सुभाष चंद्र नामक शख्स के फ्लैट में लगी थी।