फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: मूवी देखने गया परिवार, पांचवीं मंजिल पर फ्लैट में उठने लगी लपटें, घर में दीये से लगी आग

Sat, 02 Nov 2024 08:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

जिस वक्त आग लगी उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार मूवी देखने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार जब घर से निकला था तब घर में एक दीया जल रहा था। जिसकी वजह से आग लगी है। 
विज्ञापन
Noida Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को शाम पांच बजे सेक्टर-50 स्थित अशोक विहार सोसाइटी के एक टावर के पांचवीं मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटें उठता देख सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेंटेनेंस टीम ने आग बुझाने के लिए प्रयास किए लेकिन देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौते पर पहुंची चार दमकलों ने आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार मूवी देखने के लिए गया हुआ था। बताया जा रहा है कि परिवार जब घर से निकला था तब घर में एक दीया जल रहा था। जिसकी वजह से आग लगी है। 

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फ्लैट से तेज लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। साथ ही साथ लोगों के चिल्लाने की आवाजें भी आ रही हैं। घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखों रुपये का सामान जनकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें