फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बालकनी में लगी आग, हादसा टला, जनहानि नहीं; सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी के टावर-16 की घटना

Sat, 31 Oct 2026 12:28 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
बालकनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में देर रात एक फ्लैट की बालकनी आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखा गिरने से बालकनी में रखे सामान ने आग पकड़ ली। आग की लपटें देखकर सोसायटी में अफरातफरी मच गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सोसायटी के टावर-16 की है। देर रात एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना के बाद फायर सर्विस यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। बालकनी में रखे कूड़े में आग लगी थी, आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है, कोई फंसा नहीं है, कोई जनहानि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें