फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्किंग में खड़ीं तीन गाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ीं तीन गाड़ियों में लगी आग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रविवार दोपहर पार्किंग में खड़ीं तीन गाड़ियों में आग लग गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कूड़े के ढेर में लगी आग तेज हवा के चलते फैलकर वाहनों तक पहुंच गई, जिससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

फायर विभाग के अनुसार घटना की सूचना दोपहर 2:43 बजे फायर स्टेशन को मिली थी। सूचना मिलते ही 2:44 बजे दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। करीब 3:05 बजे फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन ईकोटेक-3, गौड़ सिटी यूनिट और दादरी यूनिट की कुल तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि उक्त ट्रकों में थिनर भरा हुआ था। जिस कारण आग तेजी से फैली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें