फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन


- सेक्टर-3 स्थित है फैक्टरी, सात दमकल वाहनों ने दो घंटे में बुझाई आग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-3 स्थित औद्योगिक लिफ्ट बनाने वाली फैक्टरी में रविवार देर रात को आग लग गई। सात दमकल वाहनों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

सेक्टर-3 में लोकपाल इंडस्ट्रियल फैक्टरी में औद्योगिक लिफ्ट बनाई जाती है। यहां सौ से अधिक लोग काम करते हैं। रविवार रात को फैक्टरी बंद थी। अचानक कंपनी के अंदर आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी। वहां मौजूद गार्डों व अन्य लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली फेज वन पुलिस और अग्निशमन विभाग की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर सात दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी से काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें