फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रमिकों की झुग्गियों में आग, 25 झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो.....
विज्ञापन

-खाली प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे श्रमिक, चूल्हे की चिंगारी से हुआ हादसा
हादसे में कोई हताहत नहीं, सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खेरली हाफिजपुर कस्बे के पास बनीं श्रमिकों की करीब 25 झोपड़ियों में आग लग गई। हादसा सुबह 10 बजे का है। एक झोपड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते दूसरी झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
सिकंदराबाद रोड पर खेरली हाफीजपुर से गढी आजमपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर रेव सिंह के लगभग दस बीघा खेत में आधे में प्लॉटिंग चल रही है और आधे खेत खाली पड़े हैं। इन्हीं खाली पड़े खेतों में मजदूर झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। इनमें से एक झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सारे प्रकरण की जांच हो रही है, जिससे आग लगने के सही कारण सामने आ सके। अगर इसमें किसी की साजिश या लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज चौहान, कोतवाली प्रभारी, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें