फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूल के स्टोर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाल विहार के निलौठी गांव की घटना, किताबें और फर्नीचर जला
विज्ञापन

कक्षाओं में धुआं भरने से डरे बच्चे, सूचना पाकर परिजन रोने लगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निहाल विहार स्थित निलौठी गांव में बुधवार सुबह सरकारी स्कूल के स्टोर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुआं स्कूल में भरने लगा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। स्कूल के आसपास रहने वाले परिजनों को आग का पता चला तो वे भी गेट पर पहुंच गए। परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्टोर में रखीं किताबें और फर्नीचर जल गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, स्कूल परिसर में छात्र व छात्राओं के लिए दो स्कूल चलते हैं। इनमें दो हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार सुबह करीब 10:14 बजे अचानक स्कूल के पीछे वाले स्टोर में आग लग गई। कक्षाओं में धुआं पहुंचा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने किसी तरह बच्चों को शांत करवाया। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इधर, स्कूल के बाहर जुटे परिजनों ने रोना शुरू कर दिया। उन्हें बच्चों की चिंता सताने लगी। वे बच्चों को बाहर भेजने के लिए कहने लगे। बाद में कुछ परिजन बच्चों को साथ ले गए। हालांकि, स्कूल बाद में सामान्य रूप से चलता रहा। निहाल विहार पुलिस हादसे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें