फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शॉर्ट सर्किट से गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख
विज्ञापन


दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-65 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में रविवार शाम को भीषण आग लग गई। तेज धुआं और लपटे उठने की वजह से आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया, लेकिन इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट को माना जा रहा है।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि कंपनी में गारमेंट्स के कपड़े बनते है। जहां पर प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोग काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी रविवार के दिन बंद रहती है, इस कारण कंपनी में काम करने वाला कोई कर्मचारी अंदर नहीं था। केवल साफ-सफाई और सुरक्षा का काम करने वाले कर्मचारी थे। आग लगने की सूचना कंपनी के गार्ड के द्वारा दी गई। रविवार होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। आग रविवार को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर लगी। आग को बुझाने के लिए तत्काल दमकल की पांच गाड़ियों के साथ ही 12 दमकल कर्मियों को भेजा गया।
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि आग कंपनी के भूतल में लगी थी। जहां पर भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। इस कारण आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप ले लिया। आग बढ़ती हुई कंपनी के द्वितीय तल तक पहुंच गई। कपड़ों में आग लगने से पूरी कंपनी में धुंआ भर गया था। इस वजह से फायरकर्मियों को कंपनी के अंदर घुसने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह से वह लोग पानी की तेज फुहार की मदद से अंदर घुसने में कामयाब हुए। कंपनी के भूतल पर भारी मात्रा में कपड़े के साथ कुछ केमिकल भी रखा हुआ था। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण भूतल में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट निकला है।
विज्ञापन

-

जंगल में पड़े कूड़े से लगी भयानक आग

नोएडा। सेक्टर-42 स्थित जंगल में पड़े कूड़े के ढेर में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद कुछ ही घंटों में जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर दो बजे सेक्टर-42 स्थित जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल दमकल की छह गाड़ियों को भेजा गया। जंगल में सूखे पेड़, पत्तियां और लकड़ी होने की वजह से आग लगातार फैलती ही जा रही थी। इसके बाद दमकल की पांच और गाड़ियों को भेजा गया। शाम को छह बजे आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि जंगल में भारी मात्रा में बबूल के साथ ही अन्य जंगली पेड़ है। जो इस समय सूख गए हैं। इसके साथ ही वहीं पर भारी मात्रा में कूड़ा भी डंप किया गया है। इसमें पॉलीथीन के साथ ही अन्य ज्वलनशील पदार्थ है। इस वजह से कहीं से कूड़े में आग लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें